Dhanbad News:अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Dhanbad News:जोड़ापोखर थानांतर्गत डिगवाडीह बालूलाइन निवासी बाइक सवार विशाल कुमार (22) की बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे सड़क दुर्घटना मौत हो गयी.

Dhanbad News:जोड़ापोखर थानांतर्गत डिगवाडीह बालूलाइन निवासी बाइक सवार विशाल कुमार (22) की बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे सड़क दुर्घटना मौत हो गयी. बताया जाता है कि विशाल बाइक (जेएच10 सीवी 6944) से डुमरी मोड़ की ओर जा रहा था. टाटा पार्क मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे जामाडोबा अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विशाल अपने नाना राजदेव प्रसाद के पास रहता था और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था. घटना की सूचना पाकर उसके मामा प्रवीण कुमार, मौसा सुधीर सिंह व अन्य परिजन तथा दोस्त अस्पताल पहुंचे. जोड़ापोखर पुलिस ने शव को अस्पताल के मर्चरी में रखा है. परिजन पुलिस से पंचनामा कराने के बाद शव देने की मांग कर रहे हैं.

तेतुलमारी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

भूली-तेतुलमारी रेलखंड पर शबरी आश्रम के समीप बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे किसी ट्रेन की चपेट आने से 27 वर्षीय राजू बाउरी की मौत हो गयी. मृतक रंगुनी बस्ती का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने पर ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >