चासनाला में युवक ने फांसी लगायी

पत्नी से चल रहा था झगड़ा, तनाव में था युवक

जोड़ापोखर.

पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चासनाला सात नंबर निवासी राजा मेहरा ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. सूचना मिलने पर पाथरडीह पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजन पश्चिम बंगाल के कुल्टी से चासनाला के लिए रवाना हो गए हैं. परिजनों के आने बाद शव को उतारा जाएगा. बताया जाता है कि राजा हाइवा चालक था. वह 15 दिनों से कहीं बाहर गया हुआ था. सोमवार की शाम करीब पांच बजे लौटा और पड़ोसियों को बताया कि ट्रेन में उसके 10 हजार रुपये चोरी हो गये हैं. उसने खाने के लिए दो रोटी मांगी. इसके बाद सोने की बात कह घर को अंदर से बंद कर लिया. करीब सवा आठ बजे अपने मंझले भाई सूरज को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटक गया. इसके बाद सूरज ने राजा के पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों ने दीवार फांदकर देखा कि राजा एस्बेस्टस की छत की पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका था. पड़ोसियों ने बताया कि राजा व उसकी पत्नी के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. होली के पूर्व मायके गई उसकी पत्नी के अब तक आने से वह तनाव में था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >