बोकारो और धनबाद में बदलने वाला है मौसम, 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

Yellow Alert of Rain Thunderstorm in Bokaro and Dhanbad: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि गुरुवार को बोकारो और धनबाद जिले के कुछ भागों में अगले एक से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका है.

Yellow Alert of Rain Thunderstorm: बोकारो और धनबाद में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दोनों जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

अगले 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि गुरुवार को बोकारो और धनबाद जिले के कुछ भागों में अगले एक से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका है.

तेज हवाएं चलेंगी, सावधान रहें लोग – मौसम विभाग

उन्होंने बताया कि इन दोनों जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इसलिए दोनों जिलों के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें लोग

मौसम विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि दोनों जिलों के लोग बेहद सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. किसी भी सूरत में किसी पेड़ के नीचे न जायें. बिजली के खंभों से भी दूर रहें.

मौसम विभाग की चेतावनी.

किसानों को सलाह- मौसम सामान्य होने पर ही खेत में जायें

मौसम विभाग ने किसानों से भी कहा है कि खराब मौसम के दौरान वे खेतों की ओर न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. मौसम सामान्य होने के बाद ही खेतों की ओर जायें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी केंद्र सरकार, गढ़वा में बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया?

श्री ज्वेलर्स फायरिंग केस : उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने रस्सी से बांधकर शहर में घुमाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >