बरवापूर्व. पूर्वी गोविंदपुर क्षेत्र के बहादुरपुर शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति गुरुवार को हुई. अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. आचार्यों ने हवन कराया. इसके बाद कलश विसर्जन किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. बागसुमा नरसिंह मंदिर के मठाधीश रामेश्वर दास रामानंदीय व समाजसेवी नवल किशोर सिंह चौधरी ने बताया कि यज्ञ में समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा. डीएसपी शंकर कामती, गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद, बाघमारा विधायक ढुलू महतो अंतिम दिन यज्ञ में पहुंचे थे.
– कई जगह यज्ञ की हुई पूर्णाहुति

– कई जगह यज्ञ की हुई पूर्णाहुति
Copied link
कई जगह जारी यज्ञ का हुआ समापन