Dhanbad News:कर्मियों को बंधक बना तीन लाख का केबल व स्क्रैप लूटा

Dhanbad News:बीसीसीएल के लोदना पावर हाउस में हुई घटना. देर रात नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम.

Dhanbad News:बीसीसीएल के लोदना पावर हाउस में हुई घटना. देर रात नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम.

Dhanbad News:लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल लोदना पावर हाउस में रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने पांच कर्मियों को बंधक बना कर गोदाम से तीन लाख का केबल व स्क्रैप लूट कर फरार हो गये. अपराधी ठेला लेकर आये थे. सोमवार को घटना की जानकारी कोलियरी प्रबंधन को दी गयी.

कैसे हुई घटना

पावर हाउस में रविवार की रात फोरमैन भीमचंद्र महतो, बिजली मिस्त्री मंगल माझी, राज कुमार व अन्य दो कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे. देर रात एक दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधी हथियार लेकर घुसे और पांचों कर्मियों को बंधक बना लिया. इसके बाद कर्मियों के मोबाइल छीन लिये. कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए गोदाम में रखा केबल व स्क्रूप लूट कर चलते बने.

तीन लाख के सामान ले गये अपराधी : अभियंता

इस संबंध में कोलियरी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि पावर हाउस में लूटपाट की घटना हुई है. अपराधी लगभग तीन लाख के सामान ले गये. वहीं लोदना ओपी प्रभारी रजनीकांत का कहना है कि घटना कि जानकारी पुलिस को नहीं है. प्रबंधन द्वारा सूचना भी नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >