सेल चासनाला में मजदूरों का आंदोलन जारी, विधायक ने की हौसला अफजाई

सेल चासनाला में आंदोलन जारी

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह बीसीकेयू व झारखंड कोलियरी मज़दूर यूनियन के बैनर तले सेल चासनाला कोलियरी स्थित शहीद मैदान के निकट आयोजित दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी के लिए दिये जा रहे धरना में शामिल हुईं. विधायक ने मज़दूरों की 21 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए सेल प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि मजदूरों के हक का हनन न करें. कहा कि पिछले एक साल से यहां के 350 ठेका मज़दूर स्लरी लोडिंग की आस में बैठे हैं, परंतु प्रबंधन साजिश के तहत स्लरी उठाव नहीं करा रहा है. इस कारण मज़दूरों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कहा कि नियमानुसार झारखंड में नियोजन नीति के तहत 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की गारंटी सेल प्रबंधन दे. ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये. यदि इन मजदूरों का 21 सूत्रीय मांगों पर प्रबंधन ने सार्थक पहल नहीं की, तो इससे भी तीव्र आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >