तोपचांची में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

तोपचांची थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में एक 45 वर्षीया से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की रात नौ बजे की बतायी जाती है. महिला शौच गयी थी.

तोपचांची.

तोपचांची थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में एक 45 वर्षीया से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की रात नौ बजे की बतायी जाती है. महिला शौच के लिये घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान शेखर महतो (26) ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी शेखर महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को धनबाद जेल भेज दिया. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 19 अप्रैल को रात करीब नौ बजे वह शौच से गयी थी. इसी दौरान शेखर कुमार महतो ने उसे अकेले पाकर घसीटते हुए एक पेड़ के पास ले गया और उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

यौन शोषण में निचितपुर का युवक गया जेल

कसमार

. कसमार पुलिस ने शनिवार को धनबाद के निचितपुर, बोर्रागढ़ निवासी परमेश्वर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. परमेश्वर पर कसमार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि परमेश्वर ने शादी का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण किया. इससे वह आठ माह की गर्भवती हो गयी. शादी करने की बात पर वह टालमटोल कर रहा था, जिसके बाद उसने प्रेमी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >