Dhanbad News: बेटी के साथ महिला कुएं में कूदी, बच्ची की मौत

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी के सोहनाद गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ कुएं में कूद गयी. इससे बच्ची की मौत हो गयी.

Dhanbad News:पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहनाद गांव में बुधवार की रात एक महिला घरेलू विवाद के कारण अपनी दो साल की बच्ची के साथ कुएं में कूद गयी. इससे बच्ची की मौत हो गयी. जबकि ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. अस्पताल में इलाज के बाद महिला को मायके भेज दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोहनाद गांव की एक महिला दो साल की बेटी के साथ घर में विवाद के बाद गुस्से में आकर घर के पीछे बाड़ी में कुएं में कूद गयी. इससे बच्ची की मौत हो गयी. परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और बच्ची का शव व महिला को कुएं से निकाला. घटना के बारे में ग्रामीण कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गयी है.

सूरत से लौट रहे चिरकुंडा के युवक की ट्रेन में मौत

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नूतनग्राम निवासी उज्ज्वल मंडल (45) की गुजरात के सूरत शहर से लौटने के दौरान ट्रेन में मौत हो गयी. रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि उज्ज्वल सूरत से ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहा था. ट्रेन के सफाईकर्मी ने जीआरपी को उसकी मौत होने की सूचना दी. जीआरपी ने शव को टाटानगर रेलवे स्टेशन में उतार कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव लेकर गांव लौट गये. उज्ज्वल की मौत के बाद उसकी पत्नी व दो विवाहित बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >