Dhanbad News: बीसीसीएल के अस्पताल में चल रहा है इलाज Dhanbad News: बीसीसीएल पीबी एरिया अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी के गैस प्रभावित नया धौड़ा 10 नंबर निवासी विजय पासवान की पत्नी प्रिया देवी (26) शनिवार की सुबह नौ बजे अचानक बेहोश हो गयीं. परिजन उसे कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल ले गये. अस्पताल में एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ शशि कुमार रवि ने महिला का इलाज शुरू कराया. डॉक्टर के अनुसार महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उनका ब्लड प्रेशर भी कम था. उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया. इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ. फिलहाल महिला की हालत बेहतर है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
Dhanbad News: केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र में महिला हुईं बेहोश

Dhanbad News: केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र में महिला हुईं बेहोश
Copied link
Dhanbad News: बीसीसीएल के अस्पताल में चल रहा है इलाज