Dhanbad News : तोपचांची में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Dhanbad News : तोपचांची में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Dhanbad News :तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में मंगलवार को इमरान अंसारी की पत्नी नसीमा परवीन की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतका के भाई पान बाबू अंसारी बोकारो जिला के चास स्थित दूधिगजार के अंधेरतेलिया निवासी ने तोपचांची थाना में आवेदन देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए इमरान अंसारी समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि आठ साल पहले नसीमा की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति इमरान अंसारी, ससुर सिराजुद्दीन अंसारी, सास, ननद, देवर सहित अन्य परिजन लगातार दहेज की मांग को लेकर नसीमा पर दबाव बना रहे थे. दहेज की राशि नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने षड्यंत्र रचकर नसीमा की हत्या कर दी. इधर, तोपचांची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मायके वालों को शव सौंप दिया. ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गये हैं. ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >