आग से झुलसी महिला, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

दामोदरपुर में घर में पेंट के लिए रखे सामान में आग लगने से घटी घटना

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के दामाेदरपुर निवासी महिला लवली देवी (20) आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई है. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना शनिवार की है. लवली देवी के पति प्रदीप मल्लाह ने बताया कि घर में पेंट करने को लेकर पेंट का सामान लाकर रखा था. शनिवार को उनकी पत्नी लवली साफ-सफाई कर रही थी. इस दौरान पेंट का डब्बा चूल्हे पर गिर गया. इससे आग धधक गई और उसकी चपेट में आकर लवली बुरी तरह झुलस गई. परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से लवली को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया. इस दौरान लवली के गर्भ में पल रहे चार माह के बच्चे की मौत हो गई. चिकित्सकों के अनुसार आग की चपेट में आकर लवली देवी लगभग 60 प्रतिशत झुलस चुकी हैं. इमरजेंसी के सर्जिकल आइसीयू में उसका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >