बरवाअड्डा.
झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति धनबाद की ओर से बुधवार को बरवाअड्डा मंडलपाड़ा में बांग्ला नववर्ष व बंगाली एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व विधायक फूलचंद मंडल व संचालन बबीता मंडल, पंपा पाल व ओम प्रसाद ने किया. इस दौरान बांग्ला भाषा को उचित स्थान दिलाने पर चितंन किया गया. इस अवसर पर सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा के छात्र-छात्राओं व धनबाद एकेडमी सिंगिंग टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक ढुलू महतो ने बांग्ला भाषा को उचित स्थान दिलाने की बात कही. विशिष्ट अतिथि बोकारो विधायक विरंची नारायण थे. अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा ने कहा कि साजिश के तह बांग्ला भाषा को समाप्त किया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में समिति के कार्यकारी सभापति रीना मंडल के नेतृत्व में अतिथियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. आयोजन में समिति के प्रदेश अध्यक्ष बेंगू ठाकुर, डाॅ अनुपम प्रसाद, इंद्राणी घोष, आशीष मंडल, निरंजन कुमार, उषा कुमारी, अनुपमा सिंह, सुदेशना भट्टाचार्य, प्रीति चौधरी, राजा दास, बबीता मंडल, प्रशांत मंडल, बलदेव महतो, पुतुल मंडल, अष्टमी मंडल, भवानी बंदोपाध्याय, शिबू चक्रवर्ती, रघुनाथ राय, बुबाई दत्त, सोनाली मंडल, रबनी बाउरी, संजू महतो, श्रवण प्रसाद, रिंकू मंडल आदि का सक्रिय योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
