Dhanbad News: जमाडा की ओर से लीकेज की मरम्मत करायी जायेगीDhanbad News: जामाडोबा स्थित जमाडा के जल संयंत्र केंद्र से 10 से 12 नवंबर तक तीन दिनों तक जलापूर्ति ठप रहेगी. इससे झरिया तथा आसपास की करीब 12 लाख की आबादी प्रभावित रहेगी. इस दौरान केंद्र से झरिया जलमीनार जाने वाली 30 इंच पाइप लाइन व पाथरडीह जलमीनार जाने वाली 18 इंच पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत और प्लांट का मेंटेनेंस का काम किया जायेगा.
कहां-कहां होगी मरम्मत
दामोदर नदी के इंटेक वेल से जल भंडारण गृह, जल भंडारण गृह से जलमीनार जाने वाली पाइप लाइन, जीतपुर, जामाडोबा, फूसबंगला, बनियाहीर, भूतगढ़िया, होरिलाडीह, डिगवाडीह, पाथरडीह, बस्ताकोला आदि क्षेत्रों लीकेज की मरम्मत की जायेगी.
लोगों से पानी का स्टॉक करने की अपील
झरिया की अधिकतर आबादी जमाडा के पानी पर निर्भर रहती है. ऐसे में तीन दिनों तक जलापूर्ति बंद रहने से इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. जमाडा ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घर में पानी स्टॉक करें. जलापूर्ति सामान्य होने में एक दिन से अधिक भी लग सकता है.
पुटकी की पाइप लाइन चालू रहेगी
इस दौरान पुटकी की पाइप लाइन चालू रहेगी. इसमें फिलहाल मरम्मत नहीं की जायेगी. पुटकी क्षेत्र के लोगों को पानी मिलता रहेगा.
बोले अधिकारी
कम प्रेशर को लेकर उपभोक्ताओं की लगातार शिकायत मिल रही थी. इसे देखते हुए प्लांट परिसर तथा विभिन्न पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है. लीकेज की मरम्मत के बाद पानी का प्रेशर बढ़ जायेगा. इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा.सचिन झा, एसडीओ, जमाडाB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
