धनबाद स्टेशन पर बिगड़ी वार्ड सदस्य की तबीयत, मौत

मुगमा एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के वार्ड सदस्य बोटे कृष्ण माल का निधन शनिवार को धनबाद स्टेशन में हो गया. वह गवाही देने धनबाद कोर्ट आये थे.

धनबाद.

मुगमा एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के वार्ड सदस्य बोटे कृष्ण माल (48) का निधन शनिवार को धनबाद स्टेशन में हो गया. वह गवाही देने के लिए अपने बड़े भाई निर्मल चंद माल, दूसरे बड़े भाई मोहन चंद्र माल और भाभी के साथ धनबाद कोर्ट आये हुए थे. गवाही देने के बाद कुमारधुबी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने धनबाद स्टेशन आये थे. यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. यह देख वहां यात्रियों की भीड़ लग गयी. जानकारी मिलने पर रेलवे के डॉक्टर अरुण कुमार पहुंचे. उन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का बुरा हाल, छात्रा ने दिया दिलासा:

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. धनबाद स्टेशन के बाहर सड़क पर रखे शव के पास बैठकर महिला रोती रही. इस दौरान वहां से गुजर रही एक छात्रा महिला को दिलासा देने हुए उसे शांत कराने का प्रयास करती रही. बाद में शव को एंबुलेंस से कुमारधुबी ले जाया गया. मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >