वोट डालें, होटल-रेस्टोरेंट व प्रतिष्ठानों में छूट पायें

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यवसायिक संगठनों ने की विशेष छूट की घोषणा

धनबाद.

धनबाद लोकसभा का चुनाव 25 मई को है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम के साथ व्यवसायिक संगठनों ने भी विशेष छूट की घोषणा की है. मतदान करनेवाले ग्राहक अपनी अंगुली में लगा इंक दिखाते हैं तो उन्हें होटल सोनोटेल व डी-3 रेस्टोरेंट में 18 प्रतिशत छूट मिलेगी. यह ऑफर तीन दिन तक रहेगा. बैंक मोड़ चेंबर ने भी विशेष छूट की घोषणा की है. बैंक मोड़ के कॉस्मेटिक हब ने 10 प्रतिशत, श्री कुबेर पेंट ने 10 प्रतिशत, लेजर प्वाइंट ने 15 प्रतिशत, ऑब्लाईज ने 10 प्रतिशत, रामसंस एवं हरसन इलेक्ट्रॉनिक्स ने हर खरीदारी पर पांच हजार का उपहार, मंगलम ने 20 प्रतिशत, जय हिंद स्टोर ने 40 प्रतिशत के साथ पांच प्रतिशत एमआरपी, क्लासिक लगेज ने 50 प्रतिशत तक छूट का ऑफर दिया है. इंक दिखाने पर ही यह छूट मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >