देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले व्यक्ति व संस्थान के लिए भी विशिष्ट अवसर बनकर आयी. इस दौरान दिये जानेवाले सम्मानों में टुंडी का भी हिस्सा रहा. शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 39 स्कूलों को सम्मानित किया गया.
इसमें टुंडी से पीएम श्री विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय प्रखंड स्तरीय प्रथम पुरस्कार का हकदार बना. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनंत शक्ति ने डीसी और एसएसपी के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया. सम्मान ग्रहण करने के बाद रविवार को उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए आगे भी विद्यालय को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प जताया. उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए ही कोई शैक्षणिक संस्थान समाज के लिए आदर्श बन सकता है.
