Dhanbad News : ग्रामीणों ने मंदिर के समीप खाली पड़ी जमीन को घेरने का किया विरोध

Dhanbad News : ग्रामीणों ने मंदिर के समीप खाली पड़ी जमीन को घेरने का किया विरोध

Dhanbad News : शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुंडा धौड़ा स्थित भगवती मंदिर के समीप खाली पड़ी जमीन को घेरने को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर कुमारधुबी पुलिस पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कर तत्काल काम बंद करवा दिया है और जमीन घेरने वालों से जमीन का कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा है. मंदिर कमेटी के सदस्य हरि कुमार व स्थानीय महिलाओं का कहना है कि विजय यादव की पत्नी पूनम देवी व उनका बेटा आयुष द्वारा मंदिर के समीप खाली जमीन को जबरन घेरा जा रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा सामूहिक रूप से विरोध करने पर उनलोगों ने बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर के पास वर्षों से कचरा भरा हुआ था, जिसे चार अक्तूबर को भगवती जागरण से पूर्व साफ करवाया गया था. उसी जमीन को जबरन घेरने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं पूनम देवी का कहना है कि उक्त स्थान पर उनकी पाइप गयी हुई थी. गाय का नाद रखा जाता था. जागरण से पूर्व कमेटी के लोगों ने जमीन को साफ करवाया. जागरण के बाद उसी स्थान को घेर रहे हैं तो झूठा आरोप लगाया जा रहा है. पूरा मोहल्ला ही सरकारी जमीन पर बसा हुआ है. कुमारधुबी पुलिस ने आयुष को हिरासत में लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >