Dhanbad News : रेल सुविधा को ले प्रधानखंता के ग्रामीणों ने सांसद को लिखा पत्र

Dhanbad News : रेल सुविधा को ले प्रधानखंता के ग्रामीणों ने सांसद को लिखा पत्र

Dhanbad News : प्रधानखंता एवं अगल-बगल के ग्रामीणों ने सांसद ढुलू महतो को आवेदन देकर प्रधानखंता स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, स्टेशन पर यात्री सुविधा बहाल करने के साथ-साथ डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान रेलवे द्वारा बाउंड्रीवॉल किये जाने से ग्रामीणों की हो रही समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल का पूर्वी छोर स्थित प्रधानखंता अंतिम स्टेशन है, इसे जंक्शन का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी है. सांसद श्री महतो से ग्रामीणों ने स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण कराने, धनबाद से चलने वाली कोलफील्ड एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस, धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का प्रधानखंता में ठहराव की मांग की है. कोरोना काल में बंद की गयी धनबाद-आसनसोल बर्दवान पैसेंजर को चालू करने की मांग भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >