Dhanbad News: ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एसटीपी की बिजली काटी

Dhanbad News: गांव के ट्रांसफॉर्मर से लाइन जोड़ने से लो-वोल्टेज से लोग परेशान

Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड की कंचनपुर पंचायत के रामपुर मौजा में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली ग्रामीणों ने रविवार को काट दी. करोड़ों की लागत से कतरी नदी किनारे बन रहे प्लांट का स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि जिस ट्रांसफॉर्मर से एसटीपी की बिजली दी गयी है, वह ट्रांसफॉर्मर गांव के लिए लगाया गया है. यहां से प्लांट को बिजली लेने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त ट्रांसफॉर्मर से बिजली नहीं दी जायेगी. कंपनी अपना ट्रांसफॉर्मर लगवाये. जनसुनवाई के बाद मुखिया यशोदा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसटीपी कैंप कार्यालय पहुंच बिजली काटने की चेतावनी दी थी.

ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ा

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ट्रांसफॉर्मर से एसटीपी को बिजली देने से ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ गया है. इससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. मालूम हो कि पांच जून को कंचनपुर पंचायत सचिवालय में एसटीपी निर्माण को ले जनसुनवाई हुई थी, जिसमें ग्रामीणों ने समस्या रखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >