मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

कोक इंडस्ट्रीज में नाइट गार्ड की मौत का मामला

कोक इंडस्ट्रीज में नाइट गार्ड की मौत का मामला

बरवापूर्व.

भेलाटांड़ स्थित बरदा सॉफ्ट कोक इंडस्ट्रीज के नाइट गार्ड कार्तिक महतो की आकस्मिक मौत मामले में आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को अंबोना मोड़ पर जेबीकेएसएस के बैनरतले रोड जाम कर दिया. इससे दिनभर वाहनों का आवागमन बाधित रहा. वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. गोविंदपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया. मामले को लेकर दो जुलाई को गोविंदपुर थाना बैठक होगी. ग्रामीणों का कहना है कि कार्तिक महतो की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है. भट्ठा मालिक सात लाख 75 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन मात्र एक लाख रुपये दिया गया. शेष राशि तीन किस्त में देने का आश्वासन दिया था, लेकिन राशि नहीं दी गयी. मौके पर मनोज कुमार महतो, तापस महतो, इकलाख अंसारी, कुश महतो, महेश महतो, गंगाधर महतो, सद्दाम अंसारी, मिट्ठू महतो, बाबूलाल महतो, नंदलाल महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >