Dhanbad News: बड़ापिछरी में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

शाम को तालाब गया था राजेश, फिसलने से गहरे पानी में चला गया राजेश विश्वकर्मा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी गांव स्थित तालाब में डूबने से मंगलवार की शाम राजेश विश्वकर्मा उर्फ दुखी (48 वर्ष) की मौत हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश विश्वकर्मा शाम को तालाब गया था. इस दौरान फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष रजक को दी. इसके बाद आशुतोष रजक व जेएलकेएम नेता राजा दास, ग्रामीणों व परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. फिर गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि दुखी को तालाब में देखा था. इस पर परिजन व ग्रामीण तालाब पहुंचे और झग्गर के सहारे दुखी का शव तालाब से बाहर निकाला. बरवाअड्डा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. दुखी मजदूरी कर परिवार चलाता था. परिवार में उसकी पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है.

घर में शादी की खुशी मातम में बदली

जानकारी के अनुसार राजेश विश्वकर्मा उर्फ दुखी की भतीजी के शादी बुधवार को होनेवाली थी. घर में शादी को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही थी. करीबी रिश्तेदार भी पहुंच गये थे. घर में संगीत का कार्यक्रम चल रहा था. लेकिन शादी के ठीक एक दिन पूर्व हुए इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >