Dhanbad News: 400 मीटर दौड़ में विकास व 200 में रूपा ने मारी बाजी

Dhanbad News: टुंडी में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Dhanbad News: मेरा युवा भारत धनबाद की ओर से रविवार को टुंडी के कुसमाटांड़ में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें लड़कों के लिए फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद तथा लड़कियों के लिए कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं रस्सी कूद आदि प्रतिस्पर्धाएं हुईं. विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि गोपाल चंद्र ओझा, मुखिया प्रतिनिधि नंद किशोर दास, संतू किस्कू, लोलिन बास्की, रामदेव बास्की आदि थे.

खेलकूद का परिणाम

बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में विकास प्रथम रहे. बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रूपा कुमारी विजेता बनीं. रस्सी कूद में नूरजहां, कबड्डी में रॉयल सेवन, दोमुंडा विजेता बना. फुटबॉल में जमुनियाटांड़ क्लब और सलैया क्लब रहे. सभी विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल दिया गया. विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आयोजन में टुंडी एसोसिएशन फॉर रूरल अपलिफ्टिंग एंड नर्चरिंग (तरुण) संघ के अध्यक्ष नव कुमार श्रीजेश का योगदान रहा. निर्णायक मंडली में विकास मरांडी, सागर एवं रोशन थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >