Dhanbad News : नशाखुरानी का शिकार व्यक्ति बाघमारा सीएचसी पहुंचा

Dhanbad News : नशाखुरानी का शिकार व्यक्ति बाघमारा सीएचसी पहुंचा

Dhanbad News : बाघमारा सीएचसी में मंगलवार को देर शाम नशा खुरानी का शिकार एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया. व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि व्यक्ति के पास कोई आइडी प्रूफ नहीं है, न ही कोई रुपया-पैसा या मोबाइल है. शाम को टोटो से व्यक्ति अस्पताल पहुंचा था. अस्पताल घुसते ही वह बेहोश हो गिर पड़ा. टोटो भी व्यक्ति को अस्पताल छोड़ कर भाग गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद भी उसे होश नहीं आया है. पुलिस अपने से व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >