Dhanbad News: बरमसिया पुल पर 45 दिन तक नहीं चलेगी गाड़ियां

पांच नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा बरमसिया पुल की मरम्मत का काम

एफसीआइ से निकलने वाले ट्रक बलियापुर होकर जायेंगे

धनबाद.

हीरापुर को बरमसिया से जोड़ने वाले बरमसिया पुल की मरम्मत का काम पांच नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान इस पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है. बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ व आसपास के क्षेत्र के लोग जो बरमसिया होते हुए हीरापुर की तरफ आते हैं, वे अब पुराना बाजार, बैंक मोड़, गया पुल होते हुए आयेंगे. वहीं हीरापुर से बरमसिया की तरफ जाने वाले लोग भी अब बरमसिया पुल की तरफ नहीं जा पायेंगे. वे लोग सभी रणधीर वर्मा चौक से श्रमिक चौक होते हुए बैंक मोड़ व पुराना बाजार होकर जायेंगे.

नहीं चलेंगे एफसीआइ के ट्रक

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि एफसीआइ से निकलने वाले ट्रक भी बरमसिया पुल पर नहीं चलेगे. सभी ट्रक भूदा होते हुए बलियापुर रोड की तरफ से आना-जाना करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >