Dhanbad News: दस्तावेज जमा नहीं करने से 140 वाहनों का किराया अटका

विधानसभा चुनाव 2024 में इस्तेमाल किये गये थे सभी वाहन. एक सप्ताह में दस्तावेज जमा नहीं करने पर आगे कोई दावा नहीं होगा स्वीकार्य

जिले में विधानसभा निर्वाचन 2024 के दौरान एक हजार से अभी अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया गया था. उनमें से अनेक वाहन मालिकों को अब तक किराये का भुगतान नहीं हो सका है. जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, भुगतान लंबित रहने का मुख्य कारण वाहन मालिकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करना है. इनमें आरसी कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक शामिल हैं. पहले चरण में विभाग ने 140 ऐसे वाहनों को चिह्नित किया है, जिनके मालिकों ने उक्त दस्तावेज जमा नहीं किये हैं. विभाग का कहना है कि कई बार फोन कर संबंधित वाहन स्वामियों से दस्तावेज जमा करने का अनुरोध किया गया, बावजूद बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने अब तक कागजात जमा नहीं किये हैं.

एक सप्ताह में जमा करने होंगे दस्तावेज

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि अब सभी संबंधित वाहन मालिकों को एक सप्ताह में आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है. तय समय में कागजात जमा नहीं किया गया तो भविष्य में किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा. विभाग ने सभी वाहनों के नंबर की सूची जारी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >