Dhanbad news: तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में 28 तक भरे जायेगा नामांकन फॉर्म

जिले के तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक कर दी गयी है. इस दौरान स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

धनबाद.

जिले के तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक कर दी गयी है. इस दौरान स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नामांकन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. तीनों विद्यालयों की 653 सीटों पर नामांकन होना है. पहले 10 फरवरी तक नामांकन की तिथि तय की गयी थी, लेकिन पर्याप्त आवेदन नहीं आने पर तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गयी थी. अब फिर से आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है.

किस विद्यालय में कितनी सीटें

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एसएसएलएनटी प्लस टू बालिका विद्यालय टेलीफाेन एक्सचेंज रोड में छठी कक्षा में 40, नौवीं में 80 और 11वीं में 160 सीटों पर नामांकन लिया जाना है. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल में बाल वाटिका में 40, पहली कक्षा में 62 व 11वीं में 240 सीटों पर नामांकन होना है. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा में छठी कक्षा में 25, सातवीं, आठवीं व नौवीं में दो-दो सीटों पर नामांकन होना है.

24 मार्च को होगा टेस्ट

28 फरवरी तक आवेदन लेने के बाद एक से तीन मार्च तक स्क्रूटनी की जायेगी. पांच मार्च को लिस्ट जारी कर आपत्ति ली जायेगी. 10 से 11 मार्च तक एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. 24 मार्च को एडमिशन टेस्ट लिया जायेगा. 29 मार्च को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी होगी. तीन से नौ अप्रैल तक नामांकन लिया जायेगा.

प्रचार प्रसार किया जा रहा है

उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसके जारी रखने के लिए निर्देश जारी किया गया है. विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र एवं सभी महत्वपूर्ण इलाकों में माइक के माध्यम से प्रचार करना है. विद्यालय के शिक्षकों द्वारा डोर टू डोर कैंपेन, नजदीकी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में भ्रमण, नजदीकी मुहल्लों एवं टोलों में भ्रमण आदि कराया जाने, विद्यालय द्वारा मांग किए जाने पर पर्याप्त आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध कराने, शहर के सभी प्रमुख स्थानों, विद्यालयों के मुख्य द्वार, सरकारी भवनों के आसपास उत्कृष्ट विद्यालय नामांकन के संबंधी होर्डिग या फ्लेक्स बोर्ड लगाये, जिले के सभी प्रचार तंत्रों, सोशल मीउिया, इलेक्ट्रनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया आदि के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >