बैंक की क्लर्क अब बनेंगी अफसर! धनबाद की श्रुति मोदी ने UPSC में लहराया परचम, हासिल की 569वीं रैंक

UPSC Result 2025: धनबाद के बरोरा की श्रुति मोदी ने यूपीएससी परीक्षा में 569वीं रैंक हासिल की है. वर्तमान में बैंक क्लर्क के पद पर कार्यरत श्रुति ने नौकरी के साथ तैयारी कर यह मुकाम पाया. जानें श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) की इस मेधावी छात्रा की सफलता की कहानी.

UPSC Result 2025, धनबाद : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में धनबाद जिले के बरोरा की श्रुति मोदी ने सामान्य श्रेणी में 569वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. श्रुति मोदी के पिता सीताराम मोदी और माता सुषमा मोदी हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है.

बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है श्रुति

बताया जाता है कि श्रुति वर्तमान में बैंक क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है. श्रुति मोदी का घर द्वारका मोड़ में है. उनकी इस उपलब्धि पर वर्णवाल सेवा समिति, बाघमारा सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read: बगैर बड़े कोचिंग के भी रचा इतिहास, दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता बनेंगी IAS, हासिल की 41वीं रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >