Dhanbad News : निरसा चौक पर अज्ञात सूटकेस मिलने से अफरातफरी

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के निरसा चौक पर एनएच किनारे एक अज्ञात सूटकेस रखे होने की खबर के बाद निरसा बाजार में अफरातफरी मच गयी

Dhanbad News :

निरसा थाना क्षेत्र के निरसा चौक एक समाजसेवी के घर एवं मस्जिद से सटे गेट के बाहर एनएच किनारे एक अज्ञात सूटकेस की खबर के बाद निरसा बाजार में अफरातफरी मच गयी. घटना गुरुवार शाम की है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने निरसा पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस सदलबल पहुंचे. दो-तीन घंटे तक वहां दो पुलिसकर्मियों को बैठ कर रखा गया. देर रात तक पुलिस गश्ती दल निरसा चौक पहुंचा, तो लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी. चुनाव को लेकर किसी ने पैसा रखने की चर्चा की, तो किसी ने बम रहने तक का चर्चा कर दी. पुलिस ने मेटल डिटेक्टर टीम, बम निरोधक दस्ता टीम के सदस्यों को बुलाया. सुनसान स्थान पर उसे सूटकेस को खोला गया तो उसमें कुछ कपड़े मिले. पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है.

जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार

चिरकुंडा. दीपावली के मौके पर चिरकुंडा थाना क्षेत्र में जुआ अड्डा के संचालन की सूचना पर थाना प्रभारी रामजी राय के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में नंदलाल स्कूल रोड स्थित एक धर्मशाला से जुआ खेलते व शराब पीते रंजीत गोराईं को हिरासत में ले लिया गया, जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया. छापेमारी में ताश के पत्ते, तीन बोतल अंग्रेजी शराब, कई खाली बोतल सहित अन्य सामान बरामद किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >