Dhanbad News : ब्लास्टिंग का पत्थर गिरने से दो युवतियां घायल, ग्रामीणों ने रोका काम

Dhanbad News : ब्लास्टिंग का पत्थर गिरने से दो युवतियां घायल, ग्रामीणों ने रोका काम

Dhanbad News : बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा कांटा पहाड़ी में संचालित विभागीय परियोजना में बुधवार को हुई हैवी ब्लास्टिंग का पत्थर उडकर परियोजना के बगल स्थित कॉलोनी में गिरने से युवती प्रीति कुमारी (18) तथा बेबी कुमारी (18) घायल हो गयी. कई आवास भी क्षतिग्रस्त हो गये. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने परियोजना का काम बाधित कर दिया, जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ. आंदोलनरत ग्रामीणों का कहना था कि प्रबंधन पहले हमलोगों को यहां से सुरक्षित स्थान पर बसाये एवं ज़ख्मियों को पूर्ण रूप से इलाज कराये. तभी परियोजना का कार्य शुरू होने देंगे. अन्यथा परियोजना का कार्य पुरी तरह से बंद रहेगा. प्रबंधन हमेशा टालमटोल करता आया है.

थानेदार के आश्वासन पर ढाई घंटे के बाद माने ग्रामीण

आधा घंटा तक आंदोलन के बाद सीआइएसएफ की टीम व ढाई घंटे के बाद अंगारपथरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया. ग्रामीणों ने मांग की कि सुरक्षित ढंग से ब्लास्टिंग की जाये, परियोजना से 200 मीटर पर स्थित क्वार्टर के लोगों को पुनर्वास कराया जाये. अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने तब ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दें. गुरुवार को प्रबंधन के साथ सभी ग्रामीणों की वार्ता करायी जायेगी. उसके बाद ग्रामीण मान गये.

ये थे शामिल

:

आंदोलन में पार्षद छोटू सिंह, कृष्णा लाल, त्रिपुरारी पासवान, नरेश भुइयां, मनीष गुप्ता, राहुल सिंह, जीतू तुरी, राजेश महतो, अमर पासवान, रमेश भुइयां, अरविंद भुइयां, सुभाष राम सहित अन्य शामिल थे. मामले में प्रबंधक जयंत कुमार ने कहा कि ब्लास्टिंग का कुछ पत्थर ग्रामीणों के घरों में गिरे हैं, जिसकी चपेट में दो बच्ची आयी थी, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >