Dhanbad News : सियार के हमले में दो महिलाएं जख्मी, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

दोनों ही महिलाएं बुधवार की सुबह डुमरी स्थित परसाबाद गांव के तालाब पर गयी थी. इसी बीच सियार ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया.

सियार के हमले में डुमरी के परसाबाद की रहने वाली दो महिलाएं जख्मी हो गयी हैं. गंभीर स्थिति में दोनों महिलाओं को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इनमें मरियम बीवी (47 वर्ष) व बतुलन खातून (35 वर्ष) शामिल है. दोनों ही महिलाएं बुधवार की सुबह डुमरी स्थित परसाबाद गांव के तालाब पर गयी थी. इसी बीच सियार ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया. सियार ने मरियम बीवी का मुंह बुरी तरह नोंच दिया है. वहीं बतुलन खातून के शरीर के विभिन्न जगह को नोंच कर जख्मी कर दिया. गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को खदेड़ा और घायलों को डुमरी के रेफरल अस्पताल ले गये. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >