Dhanbad News: मोबाइल हैक कर खाते से दो लाख उड़ाया

Dhanbad News:टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ममता वाहन चालक है भुक्तभोगी. साइबर थाने की पुलिस कर रही है घटना की जांच.

Dhanbad News:साइबर अपराधियों ने टुंडी निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह का मोबाइल हैक कर उनके खाते से दो लाख से अधिक की साइबर ठगी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी टुंडी सीएचसी का ममता वाहन चालक सुरेंद्र कुमार सिंह ने धनबाद साइबर थाना में शिकायत की है. उसने बताया कि 26 अक्टूबर को अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया. कई बार कोशिश के बाद भी मोबाइल चालू नहीं हुआ. बाद में जो नंबर बंद हो गया, उसका नया सिम लेकर नंबर चालू कराया, लेकिन कोई मैसेज नहीं आया. बैंक जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि सात बार में उनके खाते से दो लाख से अधिक रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया. उनके खाते से 26 अक्टूबर को 5000 रुपये, 27 को पांच बार में एक लाख रुपये, 29 को 99 हजार रुपये टांसफर कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >