Dhanbad News : माइंस रेस्क्यू स्टेशन में दो दिवसीय 58वीं खान बचाव प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad News : माइंस रेस्क्यू स्टेशन में दो दिवसीय 58वीं खान बचाव प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad News : दो दिवसीय 58वीं खान बचाव प्रतियोगिता गुरुवार से माइंस रेस्क्यू स्टेशन बस्ताकोला में शुरू हुई. आयोजन बीसीसीएल व डीजीएमएस कर रहे हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खान सुरक्षा निदेशक डॉ सागेश कुमार ने किया. ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान व कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी. प्रतियोगिता में बीसीसीएल की 10, टाटा व सेल की एक-एक टीम शामिल हो रही है. इस अवसर पर सभी टीमों के सदस्यों ने एक-एक कर शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया. माइंस रेस्क्यू रिकवरी के लिए बस्ताकोला चांदमारी कोलियरी की भूमिगत खदान में टीम के सदस्यों ने किसी भी खतरे में फंसे कर्मी के सुरक्षित रेस्क्यू का प्रदर्शन किया. इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा एफएबी एवं रेस्क्यू रिकवरी प्रदर्शित किया गया. माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार स्थित फर्स्ट एड थ्योरी का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में डीजीएमएस के अधिकारी, क्षेत्रीय चिकित्सकगण, रेस्क्यू स्टेशन के जीएम अरुण कुमार, अधीक्षक राजेश्वर शर्मा के अलावा बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधक अभिषेक शर्मा, एके शर्मा, गौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. शुक्रवार को माइंस रेस्क्यू मैदान में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >