Dhanbad News: निरसा के कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोखरपहाड़ी स्थित पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन गोराईं के बंद भट्ठा से लोहा चुराते लोगों ने रविवार को दो लोगों को पकड़ा है. ग्रामीणों ने दोनों को कालूबथान पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपना मुन्ना अंसारी व इम्तियोज अंसारी, गांव कंचनडीह बताया है. घटना में शामिल अन्य साथियों का नाम दोनों ने पुलिस को बताया है.
ग्रामीणों ने की दोनों युवकों की जमकर धुनाई
बताया जाता है कि श्री गोराईं दोपहर में अपना भट्ठा आये थे. इसी दौरान उन्होंने भट्ठा के पास एक टेंपो व बाइक को खड़ा देखा. टेंपो में दो लोग लोहा लोड कर रहे थे. उन्हें देखते ही दोनों भागने लगे. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. अन्य साथी टेंपो लेकर भाग गये. ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी. ग्रामीणों ने बाइक समेत दो युवकों को पकड़ कर कालूबथान पुलिस के हवाले कर दिया. भागने के क्रम में दो युवक घायल हो गये. पुलिस ने दोनों को एसएनएममएमसीएच में भर्ती कराया है. इस संबंध में पूर्व जिप अध्यक्ष रोबिन गोराईं की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
