बरोरा क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा, कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

बरोरा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और सामाजिक संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। विधायक और मुखियाओं ने ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बरोरा थाना क्षेत्र में जगह-जगह शान से तिरंगा लहराया. सरकारी, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के साथ पंचायत सचिवालयों में भी ध्वजारोहण कर देश की आजादी का जश्न मनाया गया. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने चिटाही स्थित अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया. 

बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, एएमपी कोलियरी में पीओ टी.एस. चौहान, लेढीडुमर में जिला परिषद सदस्य ललिता देवी, संस्कार ज्ञानपीठ में निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल डुमरा में निदेशक राजेंद्र कुमार नापित, बाल शिक्षा निकेतन माथाबांध में प्राचार्य प्रह्लाद कुमार, बिनोद बिहारी महतो स्मारक उच्च विद्यालय निचितपुर-दो में शानु प्रसाद महतो महतो, न्यू प्राथमिक विद्यालय पहाडीधार झगराही में प्राचार्य राजकुमार महतो, हरिणा बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, विद्या मंदिर मुराइडीह में प्राचार्य सुभाष मंडल , लायंस क्लब हरिणा में अध्यक्ष के सी पाल, देव क्लिनिक हरिणा में विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन शशिकांत शरण  गोमो रोड में, हरिणा में मुखिया शिल्पी देवी, बेहराकुदर में  मुखिया जालिम रजक, निचितपुर-दो में मुखिया फागू महतो, मुराइडीह में  मुखिया अनिता देवी, दरिदा में मुखिया पार्वती देवी, बरोरा में  मुखिया सरिता देवी, मंदरा में मुखिया ललिता देवी, डुमरा उत्तर में  मुखिया विनोद महतो तथा टुंडू में मुखिया विनोद नापित ने अपने-अपने पंचायत सचिवालय में ध्वजारोहण किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >