निरसा के बैजना कोलियरी फुटबॉल मैदान के समीप स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने के 6 दिन बीत जाने के बावजूद और असामाजिक तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने रविवार की संध्या निरसा थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन दिया. बाद में थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती द्वारा बहुत जल्द दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करने के आश्वासन देने के बाद आदिवासी लोग शांत हुए तथा वापस लौटे. इस संबंध में जानकारी देते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने बताया कि बीते 11 जुलाई की रात्रि असामाजिक तत्वों द्वारा सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सिद्धू कान्हू के धनुष एवं फरसा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. हम लोगों ने इसकी शिकायत थाना में की थी तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी. घटना के 6 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की बात को दूर अभी तक पहचान तक नहीं कर सकती है. मजबूरन हम लोगों को यह कदम उठाना पड़ा. यदि 5 दिनों के अंदर असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम लोग पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई को लेकर आदिवासी समाज ने थाना के समक्ष किया प्रदर्शन
निरसा में सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ के विरोध में आदिवासी समाज ने थाना के समक्ष प्रदर्शन किया। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई को लेकर आदिवासी समाज ने थाना के समक्ष किया प्रदर्शन