Dhanbad News: प्रभातम मॉल में ट्रेड लाइसेंस की जांच, 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला

नगर निगम ने शहर में चल रहे विशेष ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान के तहत मंगलवार को प्रभातम मॉल में निरीक्षण व जांच अभियान चलाया.

नगर निगम ने शहर में चल रहे विशेष ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान के तहत मंगलवार को प्रभातम मॉल में निरीक्षण व जांच अभियान चलाया. इस दौरान यहां संचालित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस व होल्डिंग टैक्स की जांच की गयी. इसमें कई प्रतिष्ठान बिना अद्यतन ट्रेड लाइसेंस के संचालित पाये गये. जबकि अधिकांश प्रतिष्ठानों के होल्डिंग टैक्स अभिलेखों में भी त्रुटियां मिलीं. ऐसे में नगर निगम ने संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला.

कई दुकानों का ट्रेड लाइसेंस नवीकरण लंबित

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई दुकानों का ट्रेड लाइसेंस नवीकरण लंबित है. नगर निगम की टीम ने संबंधित व्यवसायियों को शीघ्र लाइसेंस नवीकरण कराने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के विभिन्न बाजारों व व्यावसायिक क्षेत्रों में ट्रेड लाइसेंस सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >