धनबाद पब्लिक स्कूल के तीन योग खिलाड़ी सीबीएसइ राष्ट्रीय टीम में

एनसीइआरटी योगा ओलंपियाड का आयोजन मैसूर में 18 से

धनबाद.

एनसीइआरटी योगा ओलंपियाड 2024 का आयोजन कर्नाटक के मैसूर में 18 से 20 जून तक किया जायेगा. इसमें धनबाद पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों का चयन सीबीएसइ की राष्ट्रीय टीम में किया गया है. सीबीएसइ की ओर से अंडर 14 बालक वर्ग में निखिल राज व मानस आठवीं कक्षा और मयंक कुमार छठी कक्षा के छात्र हैं. इन सभी के साथ अंडर 14 में एक खिलाड़ी तेलंगाना के कृष्ण शामिल हैं. सीबीएसइ द्वारा इनका प्रशिक्षक शशिकांत पांडे को बनाया गया है. इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार लोधा, समस्त स्कूल प्रबंधन एवं स्कूल के प्राचार्या शारदा महाजन, शोभिक चटर्जी एवं सुपर्णा घोष आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >