Dhanbad News: झारखंड वूशु टीम में धनबाद के तीन खिलाड़ी

Dhanbad News: जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए हैदराबाद रवाना हुई टीम

Dhanbad News: जूनियर वूशु नेशनल प्रतियोगिता एक से छह जुलाई तक हैदराबाद में होगी. इसके लिए झारखंड वूशु टीम रविवार को रांची से हैदराबाद रवाना हुई. झारखंड टीम में धनबाद के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसमें कृषि कुमारी (60 किलो वर्ग), अमन कुमार (70 किलो वर्ग) व आंचल कुमारी (75 किलो वर्ग) शामिल है. तीनों खिलाड़ियों को धनबाद जिला वूशु संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, महासचिव दिनेश यादव, महावीर प्रसाद महतो, ब्रह्मदेव यादव, संतोष सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अजय सिंह, राहुल आनंद, पलविंदर सिंह, प्रभास पांडे, मोनू कुमार, शुभम रजक, कौशल कुमार, रोहित मोदी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >