Dhanbad News:झामुमो नेता समेत तीन लोगों से लूटपाट, एक का सिर फोड़ा

Dhanbad News: दक्षिणी टुंडी के कलाली मोड़ के पास अपराधियों ने रविवार की रात झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष छुटू अंसारी समेत तीन लोगों से लूटपाट की. घटना से दहशत है.

Dhanbad News: दक्षिणी टुंडी के कलाली मोड़ के पास अपराधियों ने रविवार की रात झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष छुटू अंसारी समेत तीन लोगों से लूटपाट की. घटना से दहशत है. Dhanbad News: दक्षिणी टुंडी के कलाली मोड़ के पास अपराधियों ने रविवार की रात झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष छुटू अंसारी के साथ लूटपाट की. वह अपने दो साथियों के साथ दो बाइक से रात नौ बजे कलाली मोड़ से अपने घर करमाटांड़ जा रहे थे. इस क्रम में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर आसनडाबर जोरिया के पास हथियार का भय दिखाते हुए रोका और लूटपाट की. छुटू अंसारी व इलियास अंसारी का मोबाइल व पॉकेट में रखे पैसे अपराधियों ने छीन लिये. अन्य बाइक पर सवार काशीटांड़ के व्यापारी तोहिद अंसारी का मोबाइल व 15 हजार रुपये अपराधियों ने छीन लिया. इस दौरान तोहिद ने अपराधियों से कहा कि तुमलोगों को पहचान रहे हैं, तो अपराधियों ने तोहिद के सिर पर किसी हथियार से प्रहार कर दिया. इससे वह जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो गये. इलियास का लूटा गया मोबाइल झाड़ी में फेंका मिला. टुंडी पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है. लूटे गये मोबाइल का लोकेशन कदैंया कब्रिस्तान मिला. इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >