Dhanbad News : चोपड़ा कॉलोनी में तीन आवासों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी

Dhanbad News : एक अन्य आवास व मोटर गराज में भी की गयी चोरी की कोशिश

Dhanbad News : मुगमा.

निरसा थाना क्षेत्र के इसीएल के चोपड़ा कॉलोनी में सोमवार की रात चोरों ने पांच आवासों का ताला तोड़ कर आभूषण व नगद सहित लगभग लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. सूचना पर निरसा पुलिस ने घटनास्थल जाकर छानबीन की. बताया जाता है कि इसीएल कर्मी जितेंद्र सोरेन अपने आवास में ताला बंद कर परिवार के साथ ससुराल गये हुए थे. इनके आवास के कमरे में रखी आलमीरा से सोना-चांदी के गले की चेन, अंगूठी, नाक का बेसर, दो जोड़ा कनबाली सहित 10 हजार रुपये नगद, सुमन सिंह के आवास से एक जोड़ी झुमका, पायल, सोने की अंगूठी सहित 10 हजार रुपये चोरी की गयी है. वहीं अंगूरी चौहान अपने गांव उत्तरप्रदेश गये हुए हैं. उनके आने पर ही चोरी गयी संपत्ति का पता चल पायेगा. वहीं प्रवेश यादव के आवास एक अन्य मोटर गराज का ताला तोड़ कर भी चोरी का प्रयास किया गया. इसीएल कर्मी जितेंद्र सोरेन ने बताया कि आवास में चोरी की शिकायत पुलिस से शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >