Dhanbad News : अवैध शराब बेचने के आरोप में तीन होटल संचालक गिरफ्तार

Dhanbad News : अवैध शराब बेचने के आरोप में तीन होटल संचालक गिरफ्तार

Dhanbad News : टुंडी प्रखंड के विभिन्न होटलों में बुधवार दोपहर गहन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध शराब बेचने के आरोप मे तीन लोगों को पकड़ कर धनबाद ले जाया गया. कोलहर के पास श्रीराम होटल और पीके होटल जबकि महाराजगंज अजय होटल में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को अवैद्य शराब बेचने के आरोप में पकड़ा. पकड़े गये लोगों में अजय मंडल, नागेश्वर महतो और एक अन्य प्रमुख हैं. आबकारी विभाग के अनि अमित गुप्ता ने बताया कि इन सभी होटलों की शिकायत मिल रही थी कि यहां अवैध ढंग से शराब की बिक्री की जा रही है. छापेमारी के दौरान शराब भी जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >