धनबाद से इस्पात नगर तक तीसरी रेल लाइन बिछायी जायेगी

44.34 करोड़ की राशि से मतारी व तेलो के पास होगा आरओबी का निर्माण

धनबाद.

धनबाद से इस्पात नगर(बोकारो) तक तीसरी रेल लाइन बिछायी जायेगी. लाइन बिछाने के काम के पहले लाइन में पड़ने वाले रोड ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं हो इसके लिए पहले दो आरओबी का निर्माण होगा. इसके बाद पहले से बने ओरओबी को तोड़ा जायेगा. इसके साथ ही लाइन बिछाने का काम चलेगा. रेलवे की ओर से इसकी तैयारी की गयी है.

रेलवे की ओर से मतारी स्टेशन के पास स्थित रोड ओवरब्रिज और तेलो स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले स्थित रोड ओवरब्रिज के पास ही नये ब्रिज का निर्माण किया जायेगा. ब्रीज की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी, ताकि यहां से तीन लाइन गुजर सके. तेलो के पास आर्च ब्रिज है, जिसे बो स्ट्रिंग गर्डर आरओबी बनाया जायेगा.

प्राक्कलन तैयार :

धनबाद व गोमो स्टेशन के बीच में मतारी और गाेमो-तेलो के बीच में आरओबी का निर्माण किया जाना है. दोनों आरओबी को तोड़ कर नये आरओबी का निर्माण का प्राक्कलन तैयार किया गया है. प्राक्कलित राशि 44 करोड़ 34 लाख 32 हजार 966 रुपये तय की गयी है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक साल में इस कार्य को पूरा कर लेना है. मई माह के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है. इसके बाद कार्य शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >