गैस कटर से लोहा काटकर ले जा रहे थे चोर, सुरक्षा गार्डों ने खदेड़ा, तो कार छोड़कर भागे

बीसीसीएल पीबी एरिया में चोरों ने लोहा काटकर एक जगह इकट्ठा भी कर लिया था, बंदूकधारी गार्डों ने मचाया शोर

पुटकी.

बीसीसीएल पीबी एरिया अंतर्गत भागाबांध-छह नंबर चानक पिट पर शुक्रवार की देर रात गैस कटर से लोहा काट रहे चोरों को ईगल आउटसोर्सिंग कंपनी के तीन निजी सुरक्षा गार्डों ने खदेड़ दिया. करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में आये चोर जंगल का फायदा उठाते भाग निकले. हालांकि घटनास्थल के ऊपर सड़क पर खड़ी अपनी कार को चोर नहीं ले जा सके. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोरों के दल ने गैस कटर के लोहे के टावर को काटकर छोटा- छोटा पीस कर समीप स्थित एक मंदिर के पीछे इकट्ठा कर लिया. उसे कार में लादने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी भनक लगते ही चानक पिट पर तैनात बंदूकधारी निजी गार्डों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद सभी चोर गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए. पुटकी पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाने ले आयी है. मामले में पुटकी थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >