वार्ड सदस्य के घर से तीन लाख रुपये की चोरी

दरवाजा खुला रखकर पत्नी और बच्चों के साथ एक ही कमरा में सो गये गृहस्वामी

पुटकी.

स्वामी विवेकानंद नगर पुटकी में शुक्रवार की देर रात चोरों ने ठेकेदार राजनंदन रजक उर्फ शेरू के घर से तीन लाख रुपये नकद चुरा लिये. इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि रात करीब 12 बजे दरवाजा खुला रखकर पत्नी और बच्चों के साथ एक ही कमरा में सो गये. सुबह पत्नी उठी, तो बगल के कमरे का अलमारी खुला था. लोहे का एक बॉक्स का ताला टूटा था. दोनों में लगभग तीन लाख रुपये थे. इनमें से शुक्रवार को ही लाभुक समिति के भुगतान का 90 हजार बैंक से निकाल कर घर पर लाया था. शेरू रजक ने आशंका जतायी है कि चोरों ने बेहोशी का स्प्रे से सभी को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया. शेरू सियालगुदरी पंचायत के वार्ड मेंबर भी हैं.

पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, गोविंदपुर.

गोविंदपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 51/21 दिनांक 24-01- 2021 धारा 366 ए 504, 34 भादवि के अभियुक्त बैटरी मांझी उर्फ बेटरा मांझी के घर शनिवार को इश्तिहार चिपकाया. कांड की अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक सुरबाला भृंगराज ने कोर्ट के निर्देश पर बैटरी मांझी के घर कालूबथान में जाकर इश्तिहार चिपकाया. उसपर एक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >