Dhanbad News : बीसीसीएलकर्मी के आवास का ताला तोड़कर 5.27 लाख की चोरी

27 हजार रुपये नकद और जेवर ले गये चोर

भागाबांध बस्ती निवासी बीसीसीएलकर्मी मो साबिर शेख के आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने 27 हजार रुपये नकद के अलावा करीब पांच लाख के जेवर की चोरी कर ली. साबिर ने बताया कि वह सपरिवार सोमवार की सुबह बड़ा अम्बोना स्थित अपनी ससुराल गये थे. गुरुवार की सुबह वापस लौटने पर मुख्य दरवाजा का ताला खोल कर अंदर घुसे, तो देखे कि सभी कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है. अलमारी में रखे सोना चांदी के डब्बे खाली पड़े हुए थे. लगभग पांच लाख का गहना, 27 हजार रुपये नकद, बीसीसीएल से मिले चांदी का मेडल आदि गायब है. चोरी गये जेवरों में सोने की हार, दो जोड़ी कान की बालीख् नथुनी, एक जोड़ी झुमका, चांदी की हार, बाला, दो छल्ला, चार जोड़ी पायल आदि शामिल हैं. चोर भागते समय अपना ग्लब्स, पेचकस, लोहे का सुवा आदि छोड़ गये. घटना की सूचना पाकर भागाबांध ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंचे और छानबीन की. साबिर भुक्तभोगी चांदमारी कोलियरी में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >