Dhanbad News: होली में मायके गयी थी महिला पुलिसकर्मी, बंद घर से लाखों की चोरी

Dhanbad News: पति की शिकायत पर सरायढेला थाना में केस दर्ज, बोकारो जिले के नावाडीह में है मायका

Dhanbad News: पति की शिकायत पर सरायढेला थाना में केस दर्ज, बोकारो जिले के नावाडीह में है मायका

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेक्टर-03, साबलपुर रोड स्थित महिला पुलिसकर्मी रेखा देवी का घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात व नकदी चोरी कर ली. रेखा कुमारी अपने परिवार के साथ होली मनाने मायके बोकारो के भेंडरा गयी थी. इस संबंध में रेखा के पति बबलू विश्वकर्मा की शिकायत पर सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रेखा कुमारी जोगता थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत है.

दो मार्च से घर में लगा था ताला

बबलू विश्वकर्मा ने बताया कि दो मार्च को वह घर में ताला बंद कर अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल गया था. छह मार्च को करीब 4:30 बजे घर लौटा, तो मेन गेट की कुंडी टूटी हुई थी. घर के अंदर सामान बिखरे पड़े थे. इसके बाद उन्होंने घरवालों को सूचना दी. कमरे की जांच में पाया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली.

क्या-क्या चोरी हुई

एक सोने की मांगटीका, एक सोने की नथिया, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक सोने का झुमका, सोने का टॉप्स, दो जोड़ी पायल (चांदी), एक चांदी का सिक्का और नकद 25 हजार रुपये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >