राजगंज गांव में दो भाइयों के घर से नगदी समेत जेवरात की चोरी

राजगंज में दो भाइयों के घर से चोरी

राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर जीटी रोड निवासी दो सहोदर भाई बाबूलाल साव व बिनोद साव के घर बुधवार की रात चोरी हो गयी. बाबूलाल के परिजन जब गुरुवार की सुबह सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने पहले बिनोद साव के घर में चोरी की. यहां घर के पीछे के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किया और बक्सा व अलमारी तोड़कर नगदी सहित आभूषण ले भागे. बिनोद साव के घर पर कोई नहीं था. वह स्वयं देवघर गया है. वहीं, उसकी पत्नी बच्चे सहित मायके में है. इसलिए कितने की चोरी हुई है, यह पता नहीं चला. बिनोद के घर में चोरी करने के बाद चोर बाबूलाल के घर के पीछे के दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. चोरों को अलमारी में रखे सोना का झुमका, चेन, चांदी की कमरधनी, पायल, बच्चों का सोना व चांदी का जेवर तथा करीब 15 हजार रुपये नकद ले गये. बाबूलाल ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने होटल में था. घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. सुबह उठने पर कमरा खोला, तो चोरी की जानकारी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >