Dhanbad News : बरोरा थाना अंतर्गत बीसीसीएल की हरिणा बागान कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों ने तेलो निवासी राहुल कुमार मोहली की बाइक चोरी का प्रयास किया. हैंडल लॉक रहने के कारण बाइक तो नहीं ले जा सका, लेकिन बाइक के दोनों पहिया खोलकर ले भागे. बरोरा मामले की जांच में जुटी है. राहुल हरिणा कॉलोनी स्थित अपने मौसा के घर आवास संख्या 121 में आया हुआ था. चोर आवास के नीचे खड़ी बाइक को लगभग 100 मीटर पीछे दूर ले गया और गाड़ी का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं टूटने पर चोरों ने बाइक के दोनों चक्के तथा बैट्री सहित अन्य सामान खोलकर ले गये. बरोरा थानेदार गंगा सागर ओझा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
