Dhanbad News: रेलवे की जमीन खाली कराने पहुंची टीम, लोगों ने किया विरोध

जिला प्रशासन और रेलवे पर बिना नोटिस दिये पक्के घरों को ध्वस्त करने का आरोप.

धनबाद के बिनोद नगर रेलवे किनारे रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को अधिग्रहण किये जमीन को खाली कराने के लिए अभियान चलाया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया. लोगों ने जिला प्रशासन और रेलवे पर मनमाने ढंग से बिना नोटिस किए ही पक्के घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया. अभियान के विरोध में सड़क पर लेट कर भी लोगों ने विरोध किया, हालांकि एक ओर जहां लोग प्रशासन के गलत रवैये से नाराज दिखे तो वही दूसरी ओर धनबाद सीओ रामप्रवेश सिंह की मानें तो रेलवे के मल्टी ट्रेकिंग बनाने को लेकर जमीन खाली करवाया जा रहा है. कई मकानों को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका और मामला बारह वर्षों से चल रहा है. वहां निर्माण कर रहे लोगों को भी इसकी जानकारी है पर लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहै है.

उचित मुआवजा नहीं मिला

मकान मालिक अशोक तिवारी व राजेंद्र बरनवाल ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने बिना उचित मुआवजा दिए ही उनके घरों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >