Dhanbad News: ब्लैक बोर्ड पर लिखना पड़ा प्रश्न

Dhanbad News: एसए-1 की परीक्षा को लेकर प्री टेस्ट शुरू

Dhanbad News: जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के प्री एसए वन की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. भाषा और विज्ञान की परीक्षा ली गयी. एसए वन की प्री टेस्ट को लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही है. यहीं कारण रहा कि एक-एक बैंच पर तीन से चार बच्चों को बैठा कर परीक्षा ली गयी. वहीं प्रश्न सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने के कारण शिक्षकों के साथ ही बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. परीक्षा शुरू होते ही शिक्षकों ने प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर लिखना शुरू किया, जिसे विद्यार्थियों को पहले कॉपी पर उतारा, उसके बाद प्रश्नों का उत्तर लिखा. कक्षा आठवीं के हिंदी विषय की परीक्षा में 25 प्रश्न पूछे गये. इसमें 15 ऑब्जेक्टिव थे.

प्रथम व द्वितीय कक्षा के बच्चों की हुई मौखिक परीक्षा :

जहां प्रथम व द्वितीय कक्षा के बच्चों के लिए मौखिक परीक्षा हुई है, वहीं कक्षा तृतीय से अष्टम तक के बच्चों की लिखित परीक्षा ली गयी. यह परीक्षा एसए वन की होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए ली गयी है. इसमें आकलन किया जायेगा कि बच्चे एसए-1 की परीक्षा के लिए कितने तैयार है. यह परीक्षा 25 सितंबर तक चलेगी.

रांची में 19 सितंबर से हुई थी परीक्षा :

रांची में 19 सितंबर से परीक्षा आयोजित की गयी थी. बताया जा रहा है कि प्री टेस्ट के लिए रांची में तैयार प्रश्नों को ही यहां दिया गया है. हालांकि यह परीक्षा टेस्ट के रूप में लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >